मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में निःशुल्क एक माह का कुश्ती तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ

झांसी - जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें कुश्ती के आधुनिक गुरों से सुसज्जित करने के उद्देश्य से मंगलवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के जिमनास्टिक हॉल में ‘कुश्ती प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिविर’ का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय रामतीर्थ सिंघल (सदस्य विधान परिषद) एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने की।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा

मुख्य अतिथि रामतीर्थ सिंघल ने अपने प्रेरणास्पद संबोधन में कहा कि कुश्ती केवल शक्ति का नहीं, बल्कि संयम, अनुशासन और धैर्य का भी महान संगम है। उन्होंने आगे कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और यह शिविर उसी दिशा में एक सशक्त कदम है, जो जिले की प्रतिभाओं को नई उड़ान देगा। अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले चार ओलंपिक खेलों में भारत को कुश्ती में मिले लगातार पदकों ने इस खेल के प्रति युवाओं का दृष्टिकोण बदल दिया है। उन्होंने कहा, “झांसी के पहलवानों में अपार प्रतिभा छिपी है। इस ग्रीष्मकालीन  एक माह तक चलने वाले इस शिविर के माध्यम से हम उन्हें तकनीकी रूप से इतना सक्षम बनाएंगे कि वे अन्य प्रदेशों के खिलाड़ियों की भांति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित कर सकें।”

विशिष्ट अतिथि कर्मवीर सिंह आर एस ओ ने अपने उद्बोधन में आश्वस्त किया कि तकनीकी प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। इस शिविर के प्रारंभ होने से जिले के कुश्ती प्रेमियों एवं खिलाड़ियों की वर्षों पुरानी अभिलाषा साकार हुई है। आज प्रशिक्षण शिविर में तैंतीस पहलवानों ने तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में अपना पंजीकरण कराया जिनमें से तमन्ना समाधिया, दिव्यांश अहिरवार, लक्ष्य साहू, प्रिंस श्रीवास,वीर जांगड़े,अंश दांगी,अंकित,दिव्यांश चौधरी,देव राजपूत,प्रिंस राजपूत, राजा यादव श्रृष्टि सैनी, मनु वर्मा, कार्तिक चौधरी कल्पना भासने,सतीश,जयपाल,शरद प्रताप पाल,अंश खटीक,शौर्य यादव,यशपाल,कुनाल,अनंत,प्रशांत यादव,कार्तिक ठाकुर,उमंग बगवार,अग्रेश अग्रवाल,अमन आदर्श झा,संस्कार अहिरवार अभिषेक अहिरवार, देव,आरुष राय आदि ने भाग लिया 

युवा पहलवानों ने उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए संकल्प लिया कि आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित होकर वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करेंगे। उद्घाटन अवसर पर कुश्ती संघ संरक्षक बैदेही शरण सरावगी,गजानन खानवलकर सहित कुश्ती जगत की अनेक दिग्गज हस्तियां उपस्थित रहीं,जिनमें उपाध्यक्ष मोनी पहलवान, सैम्युअल पहलवान, कोच जमुना प्रसाद कुशवाहा,पहलवान घनश्याम कुशवाहा हरिओम कुशवाहा,पहलवान संजय राय, मलखम एशोसियेशन प्रदेश सचिव राम सिंह सिकौरिया,डॉ प्रमोद सिकौरिया, जितेन्द्र, शैलेन्द्र, विकास वेन्दिया,अशोक अग्रवाल (पीएनबी) एवं अन्य कुश्ती खेलप्रेमी गणमान्यजन आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव श्री सुंदर ग्वाला एवं प्रशिक्षक जमुना प्रसाद कुशवाहा द्वारा किया गया।  अंत में सचिव सुंदर ग्वाला ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.