कौमी एकता ही हमारी असली ताकत: अरविंद वशिष्ठ

झांसी : हज़रत गैस वाले बाबा के दरबार में समाजवादी पार्टी के  वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ जी लंगर के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने बाबा साहब की दरगाह पर जियारत करी फूल चादर बाबा के दरबार में पेश की । उक्त अवसर पर सैय्यद अली जिलाध्यक्ष यूथ बिग्रेड झांसी और  लंगर कमेटी के अध्यक्ष शेखू भाई ने मंच पर उनका स्वागत किया और समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर मेहताब आलम और शादाब खान (लईक भाई )ने माला डालकर सम्मान किया।
मुख्य अतिथि अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि“हजरत गैस बाबा के पावन लंगर कार्यक्रम में आज हम सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि कौमी एकता का मजबूत संदेश दे रहे हैं। झांसी की पहचान ही भाईचारे और साझा विरासत से बनी है। रानी लक्ष्मीबाई के समय मुख्य तोपची गुलाम गौस खान जैसे वीरों ने मिलकर इस मिट्टी की रक्षा की थी कौमी एकता ही हमारी असली ताकत है। आज जरूरत है कि राजनीति भी समाज को जोड़ने का काम करे, न कि तोड़ने का। हम सभी का संकल्प है कि झांसी को कौमी एकता की मिसाल बनाकर आगे बढ़ाएं।”
उक्त अवसर पर लंगर कमेटी के सर्वश्री अंकुर ठेकेदार वसीम भाई सलीम भाई शाकिर कुरैशी  हिना खान मुजाविर इनायत भाई मौजूद रहे। संचालन टाटा भाई ने किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.