सट्टा गैंग के हवाला सिंडिकेट का मास्टरमाइंड आखिर पुलिस की पकड़ से दूर क्यों?

झांसी : शहर में इन दिनों एक ही चर्चा गर्म है — सट्टा कारोबार पर कार्रवाई का शोर खूब है, लेकिन हवाला सिंडिकेट के बड़े चेहरे अब भी खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस का शिकंजा सिर्फ छोटे खिलाड़ियों तक ही सीमित क्यों दिखाई देता है?

सूत्रों की मानें तो करोड़ों के लेन-देन वाला यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय है। कार्रवाई की खबरें आती हैं, फोटो खिंचती हैं, बयान दिए जाते हैं… लेकिन जब बात “मुख्य आरोपी” तक पहुंचने की आती है तो मामला ठंडा पड़ जाता है।

शहर में लोग तंज कसते हुए कह रहे हैं —
“लगता है पुलिस की गाड़ी हवाला सिंडिकेट के बड़े दरवाजे तक पहुंचते-पहुंचते रास्ता भूल जाती है!”

बताया जा रहा है कि सट्टा और हवाला के इस खेल में कई रसूखदार नाम जुड़े हो सकते हैं। यही वजह है कि अब जनता भी पूछने लगी है — आखिर कानून का डंडा सिर्फ छोटे लोगों पर ही क्यों चलता है?

फिलहाल पुलिस जांच जारी होने की बात कह रही है, लेकिन शहर को अब कार्रवाई नहीं… बड़े चेहरों पर शिकंजा कसने का इंतजार है।

रिपोर्टर : आकाश कौशल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.