केशव प्रसाद मौर्य के जन्मोत्सव पर उनके दीर्घायु एवं स्वास्थ्य जीवन हेतु हनुमान चालीसा का पाठ एवं प्रसाद वितरण

झांसी - प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री एवं जनप्रिय नेता केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिवस नगर में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर प्रातःकाल शहर के प्राचीन एवं आस्था के केंद्र सखी के हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान जी से उपमुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर प्रगति की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत कार्यक्रम आयोजक विकास कुशवाहा के नेतृत्व में प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं,स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। पूरे वातावरण में उत्साह,भक्ति एवं संगठनात्मक एकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सिंह ने कहा कि आज हम सभी अपने प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव जी का जन्मोत्सव धार्मिक रीति रिवाज से मन रहे आज प्रभु से इसी कामना है कि उनको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे।

एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य जी हम सभी कार्यकर्ताओं की प्रेरणा है आज उनके जन्मदिवस पर उनको हार्दिक बधाई। विधायक राजीव सिंह ने प्रसाद वितरण में भाग लिया एवं सभी को संबोधित करते हुए कहा आप सभी कार्यकर्ता  आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के जन्मोत्सव के कार्यक्रम में आए एवं  उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की हम सब उनके नेतृत्व में आगामी 2027 का चुनाव फिर जीतेंगे। कार्यक्रम के दौरान विकास कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी एक ऐसे जननेता हैं, जिन्होंने अपने संघर्ष, समर्पण और कर्मठता के बल पर समाज के प्रत्येक वर्ग का विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता उनके विचारों एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज का यह आयोजन केवल जन्मदिवस मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उपमुख्यमंत्री जी को दीर्घायु प्रदान करें और वे इसी प्रकार प्रदेश एवं देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जहां सभी ने एक स्वर में उपमुख्यमंत्री जी के स्वस्थ, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अर्पितदास महाराज मुकेश मिश्रा ,रानू देवलिया,संजीव अग्रवाल लाला,अमरसिंह कुशवाहा,सोनू वाजपेई,कपिल बिरसैनिया,चेतनओझा,मनोज गुप्ता,विनीत खटीक,हेमंत पांचाल, अंकित राजा यादव,राघवेंद्र कुशवाहा, मिथलेश साहू,लखन कुशवाहा,अमित विश्वकर्मा ,रवि पाल नगरा,राहुल कुशवाहा,राहुल कुशवाहा पार्षद,धर्मेंद्र अहिरवार,हरिकृष्ण कुशवाहा,देशराज,सुरेंद्र पाल असहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.