बिजली विभाग की समीक्षा बैठक, गर्मी में 24 घंटे आपूर्ति पर जोर
झांसी : आज आयुक्त सभागार, झाँसी मण्डलायुक्त, झाँसी मण्डल, झाँसी सहित विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता (शहरी/ग्रामीण) तथा अधिशासी अभियंताओं के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में नगर विधायक रवि शर्मा ने सहभागिता की। बैठक के दौरान नगर विधयाक रवि शर्मा ने कहा कि गर्मियों के मौसम के दौरान झाँसी महानगर के नागरिकों को निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना विद्युत विभाग की प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर की प्रीपेड व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। अब झाँसी महानगर के सम्मानित उपभोक्ताओं स्मार्ट मीटर से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। समय से उनका बिल मोबाइल या व्हॉटस पर भेजा जाये और गर्मियों में बिजली आपूर्ति लगातार दिये जाने पर जोर दिया। बैठक में विद्युत विभाग की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए फीडर मैनेजमेंट को सुदृढ़ बनाने, नियमित मेंटेनेंस शेड्यूल लागू करने तथा आपात स्थिति में त्वरित मरम्मत व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी बल दिया गया। आयुक्त, झाँसी मण्डल, झाँसी ने स्मार्ट मीटर प्रीपेड व्यवस्था समाप्त होने के बाद उपभोक्ताओं को सुचारु बिलिंग प्रणाली उपलब्ध कराने, बिलिंग में पारदर्शिता बनाए रखने तथा शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गर्मी के दौरान संभावित बढ़ी हुई विद्युत मांग को देखते हुए कंट्रोल रूम की सतत निगरानी, लाइन लॉस में कमी लाने तथा विद्युत चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

No Previous Comments found.