राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
झांसी : राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता- 2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह नरेंद्र गुप्ता(दद्दू) संरक्षक बाल कल्याण समिति के मुख्य आतिथ्य, प्रदीप खर्द व देवेंद्र नगरिया के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि प्रकाश परिहार प्रदेश सचिव एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन ने की ।संचालन प्रतियोगिता संचालक अनिल कुमार पटेल एवं संजीव कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया । आभार व्यक्त संजीव कुमार सरावगी महामंत्री सरस्वती विद्या मंदिर ने किया। प्रदीप खर्द व देवेंद्र नगरिया को विद्यालय के पाल्य के रूप में नियुक्त किया गया। अतिथियों का स्वागत प्रतियोगिता व्यवस्थापक नीता अवस्थी, राजेंद्र पटेरिया, श्याम सुंदर पाठक ,धीरज वर्मा ने किया। समापन समारोह में अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग रोप मल्लखंब में ईश्वरी कुशवाहा प्रथम झांसी,जानवी गुप्ता द्वितीय झांसी,दीपा कुशवाहा तृतीय झांसी ,18 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग पोल मल्लखंब में रेणुका वर्मा प्रथम झांसी,मोहिनी पाल द्वितीय झांसी,दीपा कुशवाहा तृतीय झांसी,18 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग रोप मल्लखंब में ओम साहू प्रथम झांसी,ललित द्वितीय आगरा,अमन तृतीय आगरा ,18 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग हैंगिंग मल्लखंब में आनंद प्रताप प्रथम कानपुर,लकी कुशवाहा द्वितीय झांसी,अमन तृतीय आगरा ,18 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग पोल मल्लखंब में आनंद प्रताप प्रथम कानपुर,ओम साहू द्वितीय झांसी,ललित तृतीय आगरा ,शिवा कुमार तृतीय बुलंदशहर,18 वर्ष से अधिक आयु बालिका वर्ग रोप मल्लखंब में शुभांशी कुशवाहा प्रथम झांसी,गरिमा कुशवाहा द्वितीय झांसी,कनक रैकवार तृतीय झांसी,18 वर्ष से अधिक आयु बालिका वर्ग पोल मल्लखंब ,गरिमा कुशवाहा प्रथम झांसी,कनक रैकवार द्वितीय झांसी ,शिवांशी कुशवाहा तृतीय झांसी,18 वर्ष से अधिक आयु बालक वर्ग पोल मल्लखंब में ,कौशल प्रथम आगरा,अनुज यादव द्वितीय झांसी,निपुण गुप्ता तृतीय अलीगढ़ ,सुजल राणा तृतीय आगरा ,18 वर्ष से अधिक आयु बालक वर्ग हैंगिंग मल्लखंब में अनुज यादव प्रथम झांसी,निपुण गुप्ता द्वितीय अलीगढ़ 3- कौशल तृतीया आगरा ,18 वर्ष से अधिक आयु बालक वर्ग रोप मल्लखंब में ,अनुज विश्वकर्मा प्रथम झांसी,कौशल द्वितीया आगरा,अनुज यादव झांसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

No Previous Comments found.