कन्या की वैवाहिक रस्मों के चलते सनशाइन महिला विंग ने दिया स्नेह , आशीर्वाद व उपहार
झांसी : सनशाइन लेडीज क्लब के तत्वावधान में डॉ निधि अग्रवाल की अध्यक्षता व सन्जना गुप्ता के संयोजन में शिवाजी नगर की लड़की को स्नेह आशीर्वाद सहित उपहार देने पहुंची क्लब परिवार की पदाधिकारी व सदस्याएं।उजाला के माथे पर टीका लगा उसको मिष्ठान खिला स्नेह व आशीर्वाद प्रदान करते हुए मंजू अग्रवाल , पूनम प्रजापति आदि अत्यधिक प्रसन्न हुईं।
विवाह के अवसर पर घरेलू उपहार व व्यवहार देने में लेडीज विंग की सुनीता त्रिपाठी , कुसुमलता अग्रवाल , वीनू डालमिया , पूनम , साधना अग्रवाल , मंजू अग्रवाल , गीता कनकने व शालिनी के साथ साथ संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका , डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल, विशाल गुप्ता व मुकेश प्रजापति ने सहयोग किया।


No Previous Comments found.