NCRES - ट्रैकमेनो से 12 कि.मी की पेट्रोलिंग कराने की मांग

झांसी :  आज महाप्रबंधक, प्रयागराज के झांसी आगमन पर नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ के सहायक महासचिव  इंद्रविजय सिंह  नेतृत्व मे महाप्रबंधक को शाॅल उड़ाकर श्रीफल भेंट कर उनको 07 सूत्रीय ज्ञापन देकर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुये शीघ्र निस्तारण की माॅग की। 

मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक को अवगत कराया कि झांसी मंडल मे ट्रेकमेन्टनरो से लगभग 20 कि.मी की पेट्रोलिंग बीट कराई जा रही है जिसके कारण न केवल इस संवर्ग मे रनओवर की कई घटनाये घटित हुई है और इस प्रकार की घटनाओं की आशंका अत्याधिक होने के सम्भावना भी बनी रहती है । पेट्रोलिंग बीट के दौरान ट्रेकमेन्टेनर को एक थैला जिसका वजन लगभग 07-08 किलो होता है उसको लेकर दौड़ना पड़ता है जो कि इस बढ़ते तापमान मे अत्याधिक कष्टदाई होता है ।

गौरव श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि झांसी मंडल मे इंजीनियरिंग गेटो पर की-मैन का कार्य जी.पी 2400/2800 के कर्मचारियों से कार्य नही कराया जा रहा है ओर उन्होने माॅग की कि झांसी मंडल मे स्थित सभी इंजीनियरिंग गेटो पर पात्रता के अनुसार जी.पी 2400/2800 के कर्मचारियों को पदस्थ करने हेतु दिशा निर्देश जारी किये जाये । 

इसके अलावा निम्न मदो पर भी विस्तार से चर्चा हुई और महाप्रबंधक महोदय के द्वारा सभी मुद्वदो को गम्भीरता से सुनकर शीध्र निस्तारण करने हेतु आश्वसत किया। 

1. झांसी मंडल के लिपिकीय संवर्ग (कार्मिक व अकार्मिक) के कर्मचारियों की टाइपिंग परीक्षा कराने के सम्बंध में ।
2. झांसी मंडल के डीजल लोको शेड एवं विद्युत लोको शेड के कर्मचरियों को ड्रेस अलाउंस देने के सम्बंध मे ।
3. (BA) जाॅच के बाद रनिंग कर्मचारियों से स्टेशनरी ड्यूटी करवाने के आदेश जारी करने के सम्बंध में ।
4. वैगन मरममत कारखाना मे पदोन्नति न होने की समस्या के सम्बंध में ।
5. पूर्व मे दिये ज्ञापनो की समस्याओं के निस्तारण के सम्बंध मे ।

इस दौरान श्रीमती प्रिसी सिंह,  राजेन्द्र कुमार,  महेन्द्र सेन,  संजीव कुमार नायक, मो इमरान बेग,  के एस शुक्ला,  अनूप अग्रवाल, आशीष कन्नौजिया, प्रवीण गौतम, अविनाश शर्मा, पवन राय, राहुल अहिरवार, मो. जाहिद आदि उपस्थित रहे ।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.