गुरुदेव रविशंकर का 70वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
झांसी : आर्ट ऑफ लिविंग झाँसी चैप्टर के तत्वाधान में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का 70वां अवतरण दिवस बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया! आर्ट ऑफ लिविंग की जोनल टीचर कोड़ीनेटर ने बताया कि हर वर्ष 13 मई हम सब बहुत उत्सव के साथ मनाते हैं ,पर इस वर्ष हमारे गुरुदेव का 70 वां जन्मदिवस है साथ ही हमारी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के 45 वर्ष पूर्ण हुए ये अवसर बंगलौर आश्रम में हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्ञान मंदिर का उद्घाटन किया, साथ ही संस्था के द्वारा देशहित, समाज हित, हर व्यक्ति के हित में किए जारहे सेवा कार्यो की बहुत प्रशंसा की, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है. हम सभी अनुयाइयों ने भी मिल कर झाँसी में विभिन्न कार्यक्रम आज - 13 मई सुबह 6:15 बजे महासुदर्शन क्रिया कंचन आहूजा के द्वारा होटल सरोवर पोर्टिंको में करायी गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी ली एवं अपने गुरू के दीर्घ आयु की प्रर्थना की।
10:00 बजे छबील वितरण विधाता रेस्ट्रांरेंट ईलाइट पर राहगिरो को ठंडा शर्बत पिला कर दुआएँ ली।
साथ ही महासत्संग शाम को 7:30 बजे रामेश्वरम वेंकट हॉल इलाहाबाद बैंक चौराहा झाँसी पर किया गया जिसमें गुरुपूजा , ध्यान व राजीव शर्मा, रचना प्रकाश, सत्येंद्र झा ,अशोक हिरवकर द्वारा सुन्दर भजन-नंद घर आनंद भयों..... हरि सुन्दर नंद मुकुंद ....हम तो सीता राम कहेंगे.....गुरु गुरु जय जय.... भोले की जय जय......आदि भजनौ से पूरे वातावरण मे आनंद खुशिया मस्ती के माहौल में सभी झूमे नाचे गए फूलों की वर्षा हुई.... आनंद ही आनंद की सुंदर अनुभूति में हर्षोल्लास के साथ आज के दिन को विशेष बनाया!
इस अवसर पर श्री मति डॉ अनुराधा शर्मा, सदर विधायक पत्नी सुनीता शर्मा, आदित्य शर्मा, रुचि शर्मा, हमारे शिक्षकगण सत्येंद्र झा, धर्ममेष नामदेव, रचना, अशोक, कालिंदी, रुचि अरोरा, प्रावीना, एक्स अपेक्स संजय त्रिपाठी, नीलम खन्ना, राजीव शर्मा, चंद्र कुमार आहूजा, योगेन्द्र सिंह सेंगर, राजा, मास्टर रौनक यादव, ममता यादव, विजय, छाया साहू, संजय साहू, नंदिता, विद्रूम, वत्सला,रचना जैन, मीतू गांधी, उपासना बबर,अनु दलमोतरा, रेखा सिंह, प्रीति खन्ना, रुचि खन्ना, शिवानी खन्ना, प्रिंसि,गायत्री ,रचना प्रकाश, पुष्पा हिरवारकर, पूजा, मधु कुशवाहा, प्रत्युश, अनिल शर्मा, सुमित, पुष्पा सोनी, राघव वर्मा, उषा सेन दीपक द्विवेदी, चंदा अरोरा आदि बड़ी संख्या में अनुयाई जन उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अंकित साहू


No Previous Comments found.