शीतल जल प्याऊ की शुरू

झांसी- सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में अध्यक्ष अनूप बिन्दल के दिशा निर्देशन , संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य , बुंदेलखंड महाविद्यालय की प्रोफ़ेसर ज्योति वर्मा के आतिथ्य व अजय अग्रवाल कार्ड पैलेस के संयोजन में आज रानी महल के निकट शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

  प्याऊ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो. वर्मा ने शीतल जल वितरित कर किया। क्लब द्वारा भीषण गर्मी की देखते हुए बी के डी चौराहा , जेल परिसर व सीपरी बाजार में भी शीतल जल प्याऊ लगाने की योजना है। इस अवसर पर श्रीमती प्रीति मेहरोत्रा , अजय सिंह राठौर , कुलदीप सिंह पाल , राकेश मेहरोत्रा आदि ने सक्रिय सहयोग किया ।
   सचिव कमल निगम एडवोकेट ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.