मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान ओलम्पियाड  सम्मान समारोह में जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
 
झांसी- आज पंडित दीनदयाल सभागार, झाँसी में आयोजित हिन्दुस्तान ओलम्पियाड 2025 सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के माध्यम से जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि युवा पीढ़ी की प्रतिभा एवं सकारात्मक सोच ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों द्वारा भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। उक्त अवसर पर विद्यालयों के शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.