ग्राम प्रधान पलरा के चचेरे भाई ने बोलेरो से कुचलकर मारने का किया प्रयास, फिर लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से पीटा
झांसी : थाना उल्दन क्षेत्र में ग्राम प्रधान के चचेरे भाई और उसके साथियों द्वारा युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बोलेरो गाड़ी से टक्कर मारकर युवक को कुचलने का प्रयास किया गया, इसके बाद लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और घटना में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। पूरा मामला थाना उल्दन क्षेत्र के बंगरा स्थित कागज मिल के पास का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पलरा निवासी रोहित सिंह 11 मई की रात करीब 8 बजे बंगरा से अपने गांव लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो नंबर UP 93 BQ 6446 में सवार ग्राम प्रधान पलरा के चचेरे भाई शैलेन्द्र पुत्र द्वारका कुशवाहा, संजय उर्फ भोला और उनके साथियों ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि बोलेरो से कुचलकर जान से मारने का प्रयास किया गया। युवक के गिरते ही आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 307, 323, 506 भादवि सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस के अनुसार आरोपी के पिता का भी आपराधिक इतिहास रिकॉर्ड में दर्ज है। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट तक की कार्रवाई की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। बंगरा पुलिस चौकी प्रभारी गोकुल सिंह ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी के पिता द्वारका कुशवाहा का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर - धीरेन्द्र सोनी


No Previous Comments found.