ईंधन बचाओ अभियान के तहत भाजपा ने चलाया जन-जागरण अभियान

झांसी : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भाजपा झांसी महानगर द्वारा जन-जागरण अभियान चलाया गया।  अभियान का नेतृत्व भाजपा झांसी महानगर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने किया। इस दौरान शहर के पुरानी तहसील चौराहे से रानी लक्ष्मी बाई पार्क तक पैदल चलकर वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर ईंधन बचाने का संदेश दिया गया।

 जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीज़ल की अनावश्यक खपत रोकना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। 
उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत से न केवल आर्थिक लाभ होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजन को जागरूक करते हुए वाहन का सीमित उपयोग करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने एवं संसाधनों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया। 
जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह,जिला उपाध्यक्ष मनु सिंह, रानू देवालिया, जिला महामंत्री विकास कुशवाहा, संजीव अग्रवाल लाला, अभिषेक जैन, कपिल बिरसेनिया, देवेंद्र दुबे, अंकित राजा यादव, ममता साहू, विनीत खटीक, शशांक गुरनानी, रोहित गोठनकर, मंगल श्रीवास्तव,प्रियांशु डे, शैलेंद्र परमार, मोहित पोरवाल, चेतन ओझा,सौरभ मिश्रा, सलिल तिवारी, श्वेता परासर, किरन गौतम, ज्योति पटेरिया, नैना पाखरे, कमलेश परिहार, सुरेंद्र पाल,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.