भंडार डिपो पहुंचे PCMM को NCR कर्मचारी संघ ने सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, पदोन्नति-टाइपिंग परीक्षा समेत कई मांगें

झांसी :  आज उत्तर मध्य रेल झांसी के सामान्य भंडार डिपो में  एसपी द्विवेदी प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक, उत्तर मध्य रेल, प्रयागराज के आगमन पर एन सी आर ई एस की कारखाना  शाखाओं द्वारा शाखा न 3 के सचिव एवं सहायक मंडल सचिव संजीव नायक के नेतृत्व में एक ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें मुख्यतः निम्न मांगे है- 

1-ग्रुप -डी से ग्रुप- सी एवं 13 1/3 प्रतिशत कोटा के तहत कनिष्ठ लिपिक से वरिष्ठ लिपिक के पद में पदोन्नति हेतु शीघ्र व्यक्तियों का निर्धारण किया जाए । 
2.भंडार विभाग में कनिष्ठ लिपिक के में पदोन्नति उपरांत लंबित टाइपिंग परीक्षा शीघ्र करवाई जाए ।
3- भंडार विभाग में कर्मचारियों को एम ए सी पी एवं अपग्रेडेशन का लाभ समय पर दिया जाए ।
4.भंडार विभाग में डीएमएस की विभागीय परीक्षा समाप्त की जाए ताकि पदोन्नति कोटे के खाली पदों को वरिष्ठ लिपि के से ही भरा जा सके।
5- भंडार विभाग के कार्मिक संबंधित कार्यों के लिए कार्मिक विभाग के अधिकारी को सप्ताह में 2 दिन भंडार डिपो में बैठने की व्यवस्था की जाए । 
6.रेल कोच नवीनीकरण कारखाने में भंडार विभाग से संबंधित नए पदों का सृजन किया जाए ।
7.भंडार डिपो के पुराने स्क्रैप यार्ड में पानी के ड्रेनेज की व्यवस्था कराई जाए ।
8-न्यू स्क्रैप यार्ड में चाहर दिवारी को ऊंचा कर फेंसिंग की व्यवस्था की जाए ।
9-भंडार डिपो में कर्मचारियों के बैठने का स्थान विशेष कर प्रशासनिक भवन को वातानुकूलित किया जाए ।
10.सामान्य भंडार डिपो के पुराने स्क्रैप डिपो में बैटरियां इत्यादि कीमती सामग्री रखने के लिए पुरानी एमएलआर  वार्ड के सामने के गोदाम को कवर्ड एवं  'लॉक  और की ' की व्यवस्था की जाए ।
 
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सुरेश मीणा, सचिन श्रीवास्तव सर्वेश  श्रीवास्तव , राजेंद्र मीणा,  शैलेंद्र वर्मा, रामेश्वर तिवारी, आनंद खानवलकर, योगेंद्र चौहान, अनिल पाल, मोहम्मद नाजिम,  शिवांक सोनकर, हिमांशु रजक, सुनील कश्यप, राजेंद्र पाल, मुकेश भार्गव,  राजेश कन्नौजिया, अमरीश पांडे,  राम अवतार मीणा, नितेश कुमार, पवन मीणा,  अनिल वत्स, शुभम गुप्ता, सियाराम मीणा, मुनेश मीना, किशन मीणा, मुरारी लाल मीणा, निर्मल पाल, किशोर गुप्ता, अनिल वत्स , अश्वनी कुशवाहा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.