अभाविप ने दिया शिक्षा निदेशक को ज्ञापन चल रही शैक्षिक अनियमिताओं को उजागर किया।
झांसी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा झांसी महानगर में स्थित इंटर कालेजों में चल रही शैक्षिक अनियमिताओं के खिलाफ संयुक्त शिक्षा निदेशक राजू राणा को ज्ञापन सौंपा। महानगर मंत्री सुयश शुक्ला ने बताया कि जनपद झांसी में चल रहे अनेक विद्यालयों द्वारा फर्जी दस्तावेज लगाकर मान्यता ली गई है और 200 मीटर के अंदर दारू के ठेके खोलने से विद्यार्थियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है स्कूल ड्रेस से लेकर किताबों तक और जबरन फीस बढ़ाने को लेकर यह तक की अवैध शुल्क वसूलने तक का भ्रष्टाचार पनप रहा है जिसको लेकर विगत अनेक दिनों से विद्यार्थी परिषद को अनेक विद्यालयों से संबंधित शिकायत प्राप्त हो रही है ऐसे कई विषय बिन्दुओं की तरफ ध्यान आकर्षित करने का प्रयास झांसी के संयुक शिक्षा निदेशक से किया है। इस दौरान तेजस प्रताप प्रिंस लखेरा साहिल जाटव समीर रिछारिया सनी विक्की चौबे आयुष श्रीवास शोभित द्विवेदी अंश पंडित गौतम सोनी आकाश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.