प्रीपेड से पोस्टपेड किए गए स्मार्ट मीटर को बदला जाए।तब तक 300 यूनिट विद्युत प्रति मीटर शून्य करके बिल भेजा जाए

झांसी :   बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य अभियंता के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि विद्युत विभाग पर जनता के आक्रोश तथा तीव्रगति से चलने वाले स्मार्ट मीटरों को खूनी मीटर कहकर जनता द्वारा उखाड़कर फैंकने के आंदोलन को शांत करने के लिए ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा इन्हीं मीटरों को पोस्ट पेड कर धोखा देकर जनता को वरगलाया गया। फिलहाल आंदोलन शांत हुआ लेकिन यह तूफान से पहले की शांति है। इसका दुष्परिणाम  जनता के सामने कुछ माह बाद आने वाला है, जब इसी स्मार्ट मीटर से बढ़ी हुई विद्युत उपभोग की राशि का ब्याज सहित नोटिस मिलेगा तथा दिए समय से जमा न कर पाने पर कनेक्शन काट कर, जनता को कर्जदार घोषित करके 10% बसूली चार्ज भी सख्ती से बसूला जाएगा।
            बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा पृथक अखण्ड बुन्देलखण्ड राज्य की मांग को लेकर आंदोलनरत गैर राजनीतिक संस्था है। यह मोर्चा किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करता लेकिन , बदहाल, मेहनतकश, किसानों की आवादी के अखण्ड बुन्देलखण्ड की जनता का दोहन भी बर्दास्त नहीं करेगा। 
 ज्ञापन में मांग कि गई कि पुराने लक्ष्णों वाले मीटर लगाए जाएं, यदि इन स्मार्ट मीटरों को बदलने में समय लग रहा है तो कम से कम जनवरी 2026 से प्रति मीटर 300 यूनिट तक की रीडिंग शून्य करके बिजली बिल भेजे जाए, जिससे बुन्देलियों के साथ पूर्व में विद्युत विभाग द्वारा की गई लूट की भरपाई हो सके तथा इन तीव्र गति से चलने वाले मीटरों का अनुपयोगी भार गरीब जनता को न भोगना पड़े।
जनहित पर संवेदनशील निर्णय आपको आगामी विधानसभा उत्तर प्रदेश/ मध्य प्रदेश तथा लोकसभा चुनाव में लाभ देगा अन्यथा जनता का आक्रोश कही बहुत भारी न पड़ जाए।
ज्ञापन देने वालों में मोर्चा के महामंत्री एडवोकेट अशोक सक्सेना, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, हनीफ खान, साथ रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.