देश सेवा के गुर सीख रहे हैं युवा — ब्रिगेडियर पी के शास्त्री
झांसी : 56 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी झांसी द्वारा चलाए जा रहे एनसीसी के वार्षिक शिविर 183 में झांसी और ललितपुर जनपद से आए हुए विभिन्न एनसीसी कैडेट्स देश सेवा एवं अनुशासन की भावना के साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना के गुण विकसित कर रहे हैं ।शिविर के छठवें दिन एनसीसी ग्रुप मुख्यालय कानपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पी के शास्त्री ने शिविर में आए एनसीसी कैडेट को संबोधित करते हुए उनमें नैतिकता तथा चारित्रिक निर्माण की भावना विकसित करने का आव्हान कर अनुशासित रहकर एवं एकताबद्ध होकर सकारात्मक सोच के साथ उन्नत राष्ट्र निर्माण करने पर बल दिया ।एनसीसी के प्रशिक्षण को युवाओं में आत्मविश्वास पैदा करने की प्रथम सीढ़ी बताया।ब्रिगेडियर शास्त्री ने एनसीसी कैडेट के दिनों को याद करते हुए अपना अनुभव ककैडेट्स के साथ साझा किया ।उन्होंने एनसीसी के बी एवं सी प्रमाण पत्र से होने वाले लाभ से क्रेडिट को अवगत कराया ।उन्होंने कैडेट्स से कहा कि वह जीवन में आगे बढ़ाने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उस लक्ष्य को पाने के लिए पूर्ण निष्ठा मेहनत एवं ईमानदारी से प्रयास करें ।
कैंप के निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पी के शास्त्री ने अनुशासन, प्रशिक्षण एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से गतिमान पाया और टीम 56 की सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया ।

No Previous Comments found.