हेडिंग अपनी अपनी बना लो
झांसी : झांसी बस स्टैंड पर नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय पर होटल व ठेले वालों के द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत झांसी मऊरानीपुर बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने जिला अधिकारी एवं नगर आयुक्त की गई है। दोनों अधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में संगठन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं महामंत्री हाशिम अली ने संयुक्त रूप से अवगत कराया है कि पूर्व में जिलाधिकारी के द्वारा बस स्टैंड पर छायावान यात्री प्रतीक्षालय बनाने का आदेश दिया गया था और नगर निगम के द्वारा इसका निर्माण कराया गया परंतु वहां पर होटल एवं ठेले वालों के द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है यहां तक की कुछ लोग गन्ने के जूस वेज बिरियानी तथा ठेले पर कई तरह का सामान इस यात्री प्रतीक्षालय में खड़े होकर बेच रहे हैं जिसके कारण आम जनता को इस प्रतीक्षालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही अवगत कराया गया है कि बस स्टैंड के प्रथम एवं द्वितीय गेट पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानिओं का सामना करना पड़ रहा है एसोसिएशन के पदाधिकाररियो ने दोनों अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।


No Previous Comments found.