सहस्त्रबाहु सेवा समिति, झांसी की बैठक में आगामी सेवा- कार्यक्रमों पर लिये गये निर्णय

झांसी : सहस्त्रबाहु सेवा समिति की बैठक जगमोहन राय की अध्यक्षता में भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु  की पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ हुई बैठक में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार, 26 मई को मिनर्वा चौराहा, झांसी पर भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुये ठंडा मीठा दूध का शर्वत वितरण का निर्णय लिया गया, जिसके कार्यक्रम संयोजक  जितेन्द्र गुप्ता को नियुक्त किया गया।

1 वर्ष के लिये गोद लिये गये समाज के निर्धन विधार्थियों को सहायता देने बाले  गिरजेश राय व राम राय को समिति ने सम्मानित भी किया।
आगामी सावन महीने में तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा (महेश्वर धाम, महाकाल उज्जैन, ममलेश्वर धाम, ओंकारेश्वर धाम , भैरोंनाथ मंदिर व गणेश मंदिर) की भी सहमति बनी, जिसके कार्यक्रम संयोजक  गिरजेश राय, सालिगराम राय, बब्लू राय, अमित राय, रामबाबू शिवहरे को नियुक्त किया गया!
बैठक में 11 कन्याओं का विवाह करवाने व समाज के उच्च पदों पर आसीन समाजसेवियों का सम्मान करने की भी विस्तृत रुप से गहन चर्चा की गई! शीघ्र ही आगामी बैठक में दोनों कार्यक्रमों की रुपरेखा को अंतिम रुप दिया जायेगा! 
बैठक मे वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम व समिति में सदस्यों की संख्या बढाने का भी प्रस्ताव रखा गया।
बैठक का संचालन सालिगराम राय ने किया व उपस्थित सदस्यों का आभार संतोष राय ने किया। 
बैठक में  जगमोहन ओमहरे, रामबाबू शिवहरे,सालिगराम राय, बब्लू राय,अमित राय,गिरजेश राय, संतोष राय, कृष्णबिहारी ओमहरे,चतुर्भुज महाजन,जितेन्द्र गुप्ता,राजेश राय (बरुआसागर) राजकुमार राय,अतुल राय, राम प्रताप राय, सोनू महाजन, राहुल राय, मोहित राय,राजेश राय ( शिवाजीनगर) जीतू शिवहरे, राजेन्द्र राय, भारत महाजन,एड० राम अवतार राय, सुनील राय आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.