विरोध करने पर प्राचीन पंचकुइया मंदिर के पुजारी को दे डाली जान से मारने की धमकी

झांसी : अकारण गाली गलौच, मारपीट, जाति सूचक शब्दों से अपमानित किए जाने का विरोध करने पर दबंगों ने प्राचीन पंचकुइया मंदिर के पुजारी को भी जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ितों ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सदर बाजार निवासी महेन्द्र वंशकार पुत्र रामस्वरूप वंशकार ने शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने साथी रघुवीर पाल पुत्र भगवानदास व राजेन्द्र वंशकार पुत्र स्व० गुलाब के साथ पंचकुइया मन्दिर के पास पण्डित हरीशंकर चतुर्वेदी के मकान पर काम कर रहे थे । 17 मई 2026 को करीब 10:30 बजे रात्रि पड़ोस का आकाश पुत्र महेश माली रास्ते में गाड़ी खड़ी करके अन्दर चला गया, तो  उसने वह गाड़ी किनारे खड़ी कर दी। इसी बात को लेकर आकाश व उसके 5-6 अज्ञात साथी अकारण गाली गलौच व लात घूसों से मारपीट करने लगे। उसने पण्डित हरीशंकर को फोन करके बुलाया, वह भी मौके पर पहुँच गये तो वह लोग उनके साथ भी गाली गलौच व मारपीट करने लगे। पण्डित जी द्वारा 112 नम्बर डायल करने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पीड़ित ने बताया कि उक्त सभी दबंग हमलावरों ने उनके साथ ही पण्डित हरीशंकर चतुर्वेदी को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.