झांसी महानगर का जिला प्रशिक्षण वर्ग द्वितीय दिवस के साथ सम्पन्न
झांसी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा झांसी महानगर द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस प्रातः योग एवं प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात जलपान के बाद सप्तम सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने बूथ प्रबंधन विषय पर विस्तार से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और मजबूत बूथ ही भाजपा की विजय का आधार है।
इसके बाद आयोजित अष्टम सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील पाठक ने कार्य पद्धति विषय पर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यशैली एवं अनुशासन की जानकारी दी। वहीं नवम सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने विचार परिवार विषय पर अपने विचार रखते हुए संगठन की वैचारिक मजबूती एवं समर्पण भाव पर जोर दिया।
दशम सत्र में पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका के बारे में बताया।
प्रशिक्षण वर्ग के समापन एवं एकादश सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
समापन अवसर पर राष्ट्रगान के पश्चात डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों ने परीक्षा दी एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किए। इसी के साथ भाजपा झांसी महानगर का जिला प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा,विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, वर्ग प्रभारी नागेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह, संतोष सोनी, हेमंत परिहार, मुकेश मिश्रा, सुबोध गुबरेले, महामंत्री विकास कुशवाहा, अरविंद राजपूत, मनु सिंह, रानू देवालिया, अखिलेश गुप्ता नीलू,ममता साहू, अभिषेक जैन, अमर सिंह कुशवाहा, कपिल बिरसेनिया, संजीव अग्रवाल लाला, मीनू राजावत, विनीत खटीक, अंकित राजा यादव, देवेंद्र दुबे, अनिरुद्ध दुबे, देवी मंजुलता, चित्रा सिंह,शशांक गुरनानी,अनुज नीखरा, राहुल सैनी, निर्मल कुशवाहा, दिलीप पुरी, रूपेश नायक, धर्मेंद्र अहिरवार, रवि राजपूत, बिरजू कुशवाहा, राजेश पाल, सिखा साहू, प्रियांशु डे, चेतन ओझा, शैलेंद्र परमार, मोहित पोरवाल,धीरज गोस्वामी, भूपेंद्र सिंह, नैना पाखरे, ज्योति पटेरिया, स्वेता परासर, रागनी चौरसिया, किरन गौतम, गायत्री पुरोहित, वैष्णवी सिंह, श्यामली सिंह, अंकित करोसिया, उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.