2027 में बसपा सरकार बनाने का लक्ष्य: झांसी में बसपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, बूथ-सेक्टर मजबूत करने पर जोर

झांसी : बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आज दिनांक 19  म ई 2026 को पार्टी की जिला स्तरीय बैठक किसान बाजार कैंप कार्यालय में संपन्न की गई। बैठक के मुख्य अतिथि झांसी मंडल चित्रकूट मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार जी रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बी डी फुले ने की। विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी झांसी मंडल रामबाबू चिरगईयां व मुख्य मंडल प्रभारी कैलाश पाल जी रहे। मुख्य अतिथि लालाराम अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा हमें हर विधानसभा के सेक्टर व बूथ  में जाकर पार्टी के कारवां को आगे बढ़ने का काम करना है 2027 में आदरणीय बहन जी के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनानी है। रामबाबू चिरगईया ने अपने संबोधन में कहा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से त्रस्त होकर आज देश में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है। मुख्य मंडल प्रभारी कैलाश पाल ने अपने संबोधन में कहा हमें हर समाज में भाईचारा बनाकर समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, और कांग्रेस, के बारे में कार्यकर्ताओं को बताना होगा यह दल बहुजन समाज के हितैषी नहीं है। इस मौके पर मंडल प्रभारी संतोष राज वर्मा, मिथलेश पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह, मंडल भाईचारा अनीश रायन, पूर्व महानगर अध्यक्ष नफीस सानू भाई, बीके गौतम, पूर्व बामसेफ जिला संयोजक डॉक्टर प्रवीण शशि, ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन  जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विपिन सिंह ने किया। आभार घनश्याम कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर 222 बबीना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष छोटेलाल अहिरवार, 225 गरौठा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल सरदार, विधानसभा प्रभारी रिंकू अहिरवार, नितिन रैकवार, सुरेंद्र श्रीवास, अनिल सविता, संतराम भटपुरा सत्तीदिन श्रीवास, आशीष अहिरवार मऊरानीपुर, अजय पलिंदा, माधव सिंह, दीपू अहिरवार, इंद्रजीत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.