भारतीय जनता पार्टी एक सामाजिक दल है: अनुराग शर्मा
झांसी : भारतीय जनता पार्टी झांसी जिला द्वारा आयोजित पैरामेडिकल कॉलेज में पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अन्तर्गत प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस उद्घाटन सत्र में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय, जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, वर्ग प्रभारी मदन मोहन पाण्डेय, जिनेन्द्र जैन ने दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित के साथ शुभारंभ किया। पंचम सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, एवं हर्ष द्विवेदी ने “मीडिया प्रबंधन” विषय पर कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, जनसंपर्क एवं संगठन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के प्रभावी तरीकों के बारे में बताया।अध्यक्षता किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी ने की। षष्टम सत्र में वर्ग प्रभारी मदन मोहन पाण्डेय ने व्यावहारिक सत्र मीडिया प्रबंधन सोशल मीडिया भाषण कला, दीवार लेखन, पोस्टर, मेंकिग कार्यालय ऑफिस एवं डाटा प्रबंधन के बारे में बताया। सप्तम सत्र में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय ने विचार परिवार के बारे में विस्तार से बताया अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री जिनेन्द्र जैन ने की। अष्टम सत्र में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे वैचारिक अधिष्ठान पर चर्चा की अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने की। नवम सत्र में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास विकास के वारे में विस्तार से बताया अशोक राजपूत ने कहा कि भाजपा ने जनसंघ से जनता पार्टी से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का सफर तय किया है।आज भाजपा की कई राज्यों में सरकारें है भाजपा की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व केन्द्र में भी है।सत्र की अध्यक्षता मनीराम वर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष ने की। दसम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महानगर झांसी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि उपस्थित रहे।अध्यक्षता बरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र पाठक ने की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने बूथ प्रबन्धन, मन की बात, एवं स्थाई कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की। समापन सत्र मे मुख्य वक्ता झांसी ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा उपस्थित रहे अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा ने देश के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा की। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सामाजिक दल है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नमो एप पर सक्रिय रहने की अपील की। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि नमो एप का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए उस पर प्रतिदिन हमारी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी मिलती रहती है। आज आतंकवाद, ड्रग माफिया, संगठित अपराध, देश विरोधी गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया।महिला आरक्षण विल हमारा चुनावी मुद्दा नहीं है उनको हक दिलाना हमारा काम है महिला आरक्षण विल भाजपा फिर लायेगी उन्होंने कहा कि सपा बसपा जाति की राजनीति करती है भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है।समापन सत्र की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जिसमे बूथ का कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है ।दो दिन से सभी कार्यकर्ताओं ने जो प्रशिक्षण लिया है यह प्रशिक्षण उनी प्रतिभा को निखारने का काम करेगा आने वाले समय मे आपको नेतृत्व करना है ।आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते है कि आप सभी दो दिन यहां रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा रामनरेश तिवारी, महापौर बिहारी लाल आर्य, एम एल सी रमा निरंजन, गरौठा बिधायक जवाहरलाल राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ जगदीश सिंह चौहान, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे,वर्ग प्रभारी मदन मोहन पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गिरी, जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी, छत्रपाल सिंह राजपूत, डाॅ अनिल राज, जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल, निवर्तमान जिला महामंत्री अरूण सिंह, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी, गुड्डी रानी पटेल, वीरेंद्र नायक, अमित चौरसिया, नेहिल सिंघई,सतेन्द्र खरे,यशोदा कुशवाहा, हाकिम सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र तिवारी,दीपक त्रिपाठी, केशव सिंह परिहार प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख बामौर,रामजी परिहार, चन्द्रभान सिंह अहिरवार ब्लॉक प्रमुख बामौर, आनंद कुमारी, रूचि खरे,सरोज दुबे , अंजली शर्मा,प्रकाश नारायण,रोहित परिहार, राघवेन्द्र सिंह बुन्देला, पुष्पेंद्र दुबे, हरगोविंद निरंजन, अशोक दुबे, रामाकांत राजपूत, प्रकाश अड़जरिया, केशवेन्द्र सिंह, शत्रुघन सिंह परिहार, अबधेश सिंह फौजी, लाखन सिंह अस्ता, आदि उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.