बिठूर की मनु को लक्ष्मीबाई नाम दिए जाने वाले दिवस पर प्रतिमा तले दी उन्नीस की सलामी
झांसी : मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में इंजी. पी एन गुप्ता की अध्यक्षता , झांसी कल्चरल सोसायटी के संरक्षक इंजी. रवि कांत दुबे के मुख्य आतिथ्य , राष्ट्रीय कन्वीनर डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व अग्रवाल समाज सदर बाजार के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल के संयोजन में आज रानी के नामित एक मात्र रानी लक्ष्मीबाई चौराहे सदर बाजार शिव मंदिर पर उनकी प्रतिमा तले उन्नीस की सलामी देते हुए उन्हें नमन किया। आरम्भ में मुख्य अतिथि का स्वागत बैज अलंकरण कर कुमार बिपिन अग्रवाल ने किया तत्पश्चात रानी झांसी को लक्ष्मीबाई नाम दिए जाने हेतु बिठूर की मनु का विवाह झांसी के महाराजा गंगाधर राव से होने का दृष्टांत राष्ट्रीय कन्वीनर डॉ काका ने आज पुनः दोहराया। रानी की वीरता पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं में से संजय लिखधारी ने झांसी की ख्याति को विश्व में मिली प्रसिद्धि को महारानी की देन बताया। हेड कैडेट नन्दिनी की अगुवाई में राशिका , नंदनी, कंचन , वैष्णवी राजपूत, निशा यादव, माही यादव, हर्षिता कुशवाह, रोहिणी, सपना कुशवाह, साजिया , प्रिया देवी , मुस्कान पाल, चाहत वंशकार, मधु यादव , सिमरन रजक , समीक्षा व्यास ने रानी झांसी को सलामी दी संस्थान के गणेश दत्त जोशी , रामाधीन यादव , राधा रमण शांडिल्य , सुरेन्द्र जसोरिया , अजय श्रीवास्तव के साथ सनशाइन क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय लिखधारी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र डालमिया , भाजपा छावनी मण्डल के मीडिया प्रभारी किशन त्रिपाठी व आम जन में किशोरी लाल , संजय श्रीवास्तव मुकेश कुमार आदि प्रमुख रूप से साक्षी रहे । कार्यक्रम का संचालन कुमार बिपिन अग्रवाल ने व सभी के प्रति आभार सचिव अनिल कुमार साहू ने व्यक्त किया।

No Previous Comments found.