कांग्रेस जनों ने किया विद्युत विभाग के अधिकारियों का घेराव
झांसी : शहर में विद्युत की अभुतपूर्व कटौती को देखते हुए कांग्रेस चुनाव ने मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का घेराव किया शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने झांसी शहर में हुई अभुतपूर्व कटौती पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी के समय झांसी की आम जनता बहुत ज्यादा परेशान हो रही है कांग्रेस पार्टी इस बात को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी अति शीघ्र यदि झांसी शहर की विद्युत आपूर्ति ठीक नहीं हुई तो कांग्रेस का पार्टी विभाग के बाहर अनिश्चितकालीन धरना करेगी देशराज रिछारिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत की आपूर्ति बहुत खराब है जिसके कारण आम लोगों का इस विकट गर्मी में जीना दुभर हो रहा है उक्त अवसर पर उपस्थित अधीक्षण अभियंता शहरी एवं अधीक्षण अभियंता देहात एवं अधिशासी अभियंताओं ने कांग्रेस जनों को आश्वासन दिया के विगत दिवस 33 केवीए में फाल्ट के कारण दिक्कत आई लेकिन आगे विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाएगी कांग्रेस जन लगभग 3 घंटे तक कार्यालय का घेराव किया अधिकारियों के सुनिश्चित आश्वासन के बाद ही वहां से उठे दोनों अधीक्षण अभियंता ने आम जनता से भी अपील की की विद्युत जाने के तुरंत बाद एयर कंडीशनर एवं अन्य उपकरण तुरंत चालू न करें थोड़ी समय पश्चात चालू करें जिससे विद्युत आपूर्ति में निरंतरता बनी रह सके उक्त अवसर पर सर्वश्री राजेंद्र सिंह यादव मुकेश अग्रवाल अरविंद बबलू अखिलेश गुरुदेव श्रीमती पार्वती चौधरी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा शिवनाथ सिंह कुशवाहा जाकिर खान आदि उपस्थित रहे।


No Previous Comments found.