दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ के उत्तर प्रदेश संयोजक बने पत्रकार कुंदन सोलंकी

झांसी :  दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ वृंदावन धाम मथुरा के द्वारा समाज सेवा व पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान तथा संस्था के प्रति समर्पण व योगदान को देखते हुए विद्यापीठ के प्रबंधक की संस्तुति पर झांसी महानगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार कुंदन सोलंकी को उत्तर  प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है। विद्यापीठ के द्वारा समय-समय पर हिंदी के साहित्यकारों, लेखकों पर्यटन, शिक्षा,स्वास्थ्य समाज सेवा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को विद्यापीठ के द्वारा विद्यावाचस्पति सारस्वत सम्मान की उपाधि  से अलंकृत किया जाता है। उत्तर प्रदेश में कुंदन सोलंकी के मनोनयन होने के बाद जो भी इस तरह के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहा है उसे यह सम्मान  दिलाने में इनकी संस्तुति के आधार पर  उस व्यक्तित्व का चयन सम्मान के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.