रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर
झांसी : आज 56 उत्तर प्रदेश एनसीसी बटालियन झांसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह डब्लू टी एस आई, लाल कुर्ती झांसी कैंट में संपन्न हुआ । इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । इस 10 दिवसीय शिविर में एनसीसी कैडेट को ड्रिल, हथियार, फायरिंग, मैप रीडिंग, टेंट पिचिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया । कैंप के दौरान कैडेट्स को अग्नि सुरक्षा और अग्निशमन, यातायात नियमों, स्वास्थ्य एवं साफ सफाई, दंत स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, राष्ट्रीय एकता को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक, राष्ट्र निर्माण में एनसीसी का योगदान, साइबर सुरक्षा, सैन्य युद्ध अभ्यास, ड्रोन ट्रेंनिंग आदि जैसे विषयों पर व्याख्यान और प्रदर्शन आदि दिए गए। उक्त के अतिरिक्त आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस के डायरेक्टर रिक्रूटिंग कर्नल विक्की शर्मा द्वारा भारतीय सशस्त्र सेवा में भर्ती होने पर व्याख्यान दिया गया । शिविर के दौरान ड्रिल, टेंट पिचिंग, फायरिंग, वॉलीबॉल, खो– खो, सांस्कृतिक आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं भी संपन्न कराई गई । तत्पश्चात कैंप कमांडेंट कर्नल प्रशांत कक्कड़ द्वारा कैडेट्स को समापन संबोधन किया गया जिसमें उन्होंने कैडेट्स को कैंप के दौरान दी गई सिखलाई को अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया । तदोपरांत कैंप कमांडेंट द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी कैडेट्स को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। अंत में कैंप कमांडेंट कर्नल प्रशांत कक्कड़ द्वारा कैंप में आए सभी एनसीसी अधिकारी कैडेट्स एवं अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया । उक्त अवसर पर कर्नल अंशुमान सक्सेना, सूबेदार मेजर ओमवीर, मेजर मीनू तोमर, एनसीसी अधिकारी एवं कैंप दंडाधिकारी मेजर ललित सिंह चंदेल, लेफ्टिनेंट विशाल यादव, लेफ्टिनेंट संतोष कुमार गुप्ता, सेकंड अफसर मयूर गर्ग, सुरेश कुमार, सूबेदार विजयपाल सिंह, सूबेदार राज बहादुर गुरुंग, नायब सूबेदार मुमताज अहमद, नायब सूबेदार ओम प्रकाश यादव, जी सी आई अंजलि रायकवार सहित कार्यालय के प्रधान सहायक राजकुमार वरिष्ठ सहायक आनंद सिरौठिया, श्री चंद्र एवं श्रीमती अंजना निगम आदि उपस्थित रहे ।

No Previous Comments found.