यूथ कांग्रेस तैयार करेंगी लोकतंत्र का पांचवा स्तम्भ,उठायेगी आम आदमी की आवाज
झांसी : आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता युवराज सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुये कहा कि सरकार आम आदमी की आवाज दबाने का काम कर रही है। यूथ कांग्रेस अब खुद का सोशल मीडिया तंत्र तैयार करेंगी। संविधान लीडरशिप प्रोग्राम के अन्तर्गत लोकतन्त्र का पांचवा स्तम्भ तैयार करने जा रही है। जो आम आदमी की आवाज उठायेगी और सरकार से सवाल करेंगी।इसके लिये संवेधानिक मूल्यों पर आधारित डिजिटल नेतृत्व की नई पीढ़ी तैयार की जा रही है। जो जमीनी वैकल्पिक मीडिया, बहुजन डिजिटल आवाज तथा मजबूत वैचारिक संवाद स्थापित करने का काम करेंगी।उन्होंने बताया कि संविधान डिजिटल साथी बनने के इच्छुक युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा।
पत्रकार वार्ता में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति श्रीवास , प्रदेश महासचिव शेखर नलवंशी आदि मौजूद रहें।
No Previous Comments found.