नगर आगमन पर खेर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने कथा व्यास का किया सम्मान
झांसीन : ग्राम भस्नेह के माधौपुरा स्थित शिवालय सरकार पर विष्णु महायज्ञ में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म की कथा में श्रोता झूमकर नाचे।नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की धुन से वातावरण भक्तिमय हो गया।
राष्ट्रीय कथा वाचक पं ब्रजेश त्रिपाठी शास्त्री ने कृष्णजन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि नंद एवं यशोदा पूर्वजन्म के द्रोड़ एवं धरा नाम के वसु थे,जिन्होंने तपस्या करके भगवान की बाल लीलाओं के सुख प्राप्त करने का वरदान मांगा था,इसलिए वही निर्गुण ब्रम्ह सगुण साकार बनकर ब्रज में अवतरित हुआ और अपनी बाल लीलाओं से वृज वासियों को आनंद प्रदान किया।
भगवान के जन्म पर बधाइयों की प्रस्तुति पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचे।
कथा व्यास का खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी एवं श्रीमती अर्चना तिवारी ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।
भागवत कथा में ऑर्गन पर बीरेन्द्र सिंह,तबले पर धर्मेंद्र कौशिक,पैड पर नीलू एवं आनंद ने संगत की।
यज्ञाचार्य पं गणेश दत्त शास्त्री के संयोजन में वैदिक पंडित देवेंद्र शास्त्री,हृदेश कटारे,सुदीप पटेरिया,आनंद स्वरूप दुवे एवं सतीश मिश्रा के द्वारा विधि विधान से यज्ञ का शुभारंभ हुआ।यज्ञ का पूजन मुख्य यजमान राजू सिंह परमार एवं सहयोगी यजमानों द्वारा किया गया।भागवत का मूल पाठ आचार्य हरेंद्र गौतम ने किया।
भागवत की आरती परीक्षित श्रीमती रेखा अखिलेश कनकने ने की।
इस दौरान भारतेंदु बुंदेला सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : आशुतोष गोस्वामी

No Previous Comments found.