गंगा दशहरा पर्व पर मां गंगा की होगी महाआरती

झांसी :  गंगा दशहरा महापर्व पर दुर्गा उत्सव महासमिति के तत्वावधान में शंखनाद व घंटे घड़ियालो के मधुर स्वरों के बीच पहुज नदी के अनसुईया घाट पर मां गंगा की भव्य महाआरती होगी। इस दौरान हर हर महादेव और जय माँ गंगा के जयकारे लगाये जाएंगे और दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सिद्धेश्वर मंदिर में दुर्गा उत्सव महासमिति की भी बैठक हुई। संयोजक पीयूष रावत ने कहा कि महाआरती मंगलवार शाम 6.30 बजे से होगी। झांसी के विद्वान और समस्त धर्मगुरु शामिल होगे। नंदनपुरा स्थित मा पंहूज नदी के घाट पर कलाकारों द्वारा मधुर भजन गाये जायेगे और मां गंगा की वंदना की जाएगी। इस दौरान घाट पर लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित किये जायेंगे। संयोजक पीयूष रावत ने कहा कि गंगा दशहरा पर्व पर माँ गंगा  की पूजा आराधना करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने मां पहूज नदी की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा जल हमें जीवन देता है। इसलिए जल की प्रमुख स्रोत नदियों को पवित्र मान कर उनकी पूजा-अर्चना की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कार्यक्रम में नदियों व जल संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
इस अवसर पर महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, दुर्गा उत्सव महासमिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी,  महामंत्री विनोद अवस्थी, संयोजक पियूष रावत, ,मुकेश अग्रवाल, आलोक सांडिल, जयदीप खरे, महेश अग्रवाल सराफा ,आर एन उपाध्याय, एमपी द्विवेदी , आचार्य राजीव पाठक,राजीव तिवारी , प्रभात शर्मा,सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, पवन गुप्ता ,विकास अवस्थी, अतुल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.