मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, झांसी की बैठक संपन्न
झांसी : आज उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 181वीं बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सभी अधिकारी गृह मंत्रालय द्वारा जारी राजभाषा नीति एवं नियमों के अनुरूप हिंदी में कार्य करना सुनिश्चित करें तथा कार्यालयों में प्रयोग किए जा रहे सभी कंप्यूटरों एवं लैपटॉपों पर हिंदी का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए।
इस अवसर पर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सचिव एवं संपर्क राजभाषा अधिकारी/जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा विभिन्न शाखाओं से प्राप्त राजभाषा प्रगति रिपोर्टों की विभागवार समीक्षा प्रस्तुत की गई।
बैठक के उपाध्यक्ष नंदीश शुक्ल, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निरीक्षण एवं दौरों के दौरान हिंदी प्रगति का अवलोकन अवश्य करें तथा इसे अपने निरीक्षण नोट में अंकित करें।
बैठक में उपस्थित प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा.) ने कहा कि सभी अधिकारी अपने निरीक्षण नोट मूल रूप से हिंदी में तैयार करें।
बैठक को सफल बनाने में मंडल कार्यालय के राजभाषा विभाग में कार्यरत भगवान दास, वरिष्ठ अनुवादक, श्रीकांत शर्मा, वरिष्ठ अनुवादक तथा राजेश त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।
कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिंह, राजभाषा अधिकारी/जनसंपर्क अधिकारी द्वारा किया गया तथा अंत में श्री भगवान दास, वरिष्ठ अनुवादक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके उपरांत बैठक संपन्न हुई।


No Previous Comments found.