सांस्कृतिक दलों के चयन हेतु 30जून तक करें आवेदन

झांसी : सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह ने बताया कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 लखनऊ में सांस्कृतिक दलों यथा लोकगीत, भजन, आल्हा, कठपुतली, कव्वाली, जादू, नौटंकी, लघु सांस्कृतिक दल, वृहत सांस्कृतिक दल एवं नाटक दलों सहित कुल 10 विधाओं में पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र (ऑडिशन फार्म) दिनांक 30 जून 2026 तक आमंत्रित किये जाते हैं। पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र (ऑडिशन फार्म) सूचना विभाग की वेबसाइट http://information.up.gov.in एवं जिला सूचना कार्यालय, झांसी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चयन हेतु इच्छुक दलनेता आवेदन पत्र के साथ आवश्यक अभिलेख संलग्न कर आवेदन पत्र (ऑडिशन फार्म) भरकर दिनांक 30 जून 2026 से पूर्व निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर, 16 पार्क रोड, उत्तर प्रदेश, लखनऊ-226001 के पते पर स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेज सकते हैं।

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.