आपसी भाईचारे के साथ गले मिलकर मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्यौहार

झॉसी :  भाईचारा, अमन व त्याग का त्यौहार ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पठौरिया स्थित मुख्य ईदगाह में शहर काजी व पेश इमाम ईदगाह हाजी हाफिज मुफ्ती मुहम्मद साबिर कासमी द्वारा ईद की नमाज अदा करायी गयी और मुल्क में अमन, चैन व भाईचारा कायम रहे, इस बात की दुआ मांगी गयी। पुरानी ईदगाह थापक बाग में पेश इमाम हाफिज मुहम्मद काशिफ द्वारा ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करायी गयी।

ईदगाह में प्रमुख रूप से ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष कारी हसीब अहमद, महामंत्री याकूब अहमद मंसूरी एड, ईदगाह ताहफ्फुज कमेटी के अध्यक्ष नूर अहमद मंसूरी एड, हाफिज यासिर अब्दुल्ला, डॉ० मकसूद इलाही, हाजी इब्राहिम,अबरार अली,पूर्व पार्षद अखलाक मकरानी, मुहम्मद तल्हा, डॉ० मकसूद इलाही आदि उपस्थित रहे। राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने ईदगाह में पहुँच कर मुस्लिम बन्धुओं को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने वालों में प्रमुख रूप से बी०एस०पी० के बी०डी० फुले व समाजवादी पार्टी के सीताराम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
ईदगाह में चाक चौबन्द व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रताप शुक्ला, एस०पी० सिटी प्रीति सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झां, एल०आई०यू० इंस्पेक्टर नीरज दीक्षित व कोतवाल राजेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने ईद की नमाज के बाद मुस्लिम बन्धुओं को ईद की मुबारकबाद दी।ईदगाह की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं में नगर निगम व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग सराहनीय रहा।
आभार ईदगाह कमेटी के महामंत्री याकूब अहमद मंसूरी एड ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.