भारत विकास परिषद धन्वन्तरि शाखा के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक रवि शर्मा रहे मुख्य अतिथि

झांसी :  आज भारत विकास परिषद, धन्वन्तरि शाखा झांसी का चतुर्थ अधिष्ठापन ,दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि माननीय  रवि शर्मा ,सदर विधायक एवं  डॉ रश्मि आर्या,विधायिका, मऊरानीपुर रही ।  अधिष्ठापन अधिकारी  संजय अग्रवाल,क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक संपर्क, दीक्षा अधिकारी नंद गोपाल अग्रवाल,प्रांतीय महासचिव (बुंदेलखंड प्रान्त) के आतिथ्य मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।  नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संजय अग्रवाल,अधिष्ठापन अधिकारी ने कराया जिसमें डॉ दीपा राय ,अध्यक्ष,श्रीमती ममता निरंजन,सचिव ,श्रीमती संगीता गुप्ता कोषाध्यक्ष , श्रीमति शशि गुप्त,महिला सहभागिता एवं शेष कार्यकारणी का शपथ ग्रहण दीक्षा अधिकारी नन्द गोपाल अग्रवाल,प्रांतीय महासचिव, के द्वारा  के द्वारा कराई गई।।  के के गुप्ता,गतिविधि संयोजक(सेवा), अवधेश निरंजन,गतिविधि संयोजक(संपर्क),श्रीमती नीलम रवि कुमार, गतिविधि संयोजक(संस्कार) ,विनोद निरंजन गतिविधि संयोजक(पर्यावरण), श्रीमती शशि गुप्ता गतिविधि संयोजक (महिला सहभागिता) की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 इनकी शपथ शाखा अध्यक्ष डॉ दीपा राय द्वारा की गईं।।सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
अध्यक्ष डॉ दीपा राय ने गत वर्ष मे किए गए कार्यों की आख्या प्रस्तुत की एवं आगामी वर्ष के कार्यक्रमों कि रुपरेखा प्रस्तुत की। पुरानी कार्यकारणी ने पूरे वर्ष मे किए कार्यक्रमों जैसे स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क प्याऊ,रक्तदान शिविर, हरियाली तीज, स्वक्षता अभियान, होली मिलन सहित अन्य कार्यक्रम   आयोजित किए गये उत्कृष्ट क्रय के लिए सदस्यों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि  रवि शर्मा सदर विधायक ने अपने उद्बोधन मे कहा कि आपसी दूरियों को समाप्त करने के लिए,सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए , धार्मिकता को बचाने के लिए,देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए,धर्म का संचय करना होगा,दूषित विचारों को हटाना होगा,नर से नारायण की ओर जाना होगा इन सभी को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारत विकास  परिषद की मुख्य भूमिका होगी। मुख्य अतिथि डॉ भी रश्मि आर्या विधायक मऊरानीपुर ने अपने उद्बोधन मे कहा कि भारत विकास परिषद सदैव भारतीय संस्कृति,संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है। धन्वन्तरी शाखा भी समाज के उत्थान ,स्वास्थ्य सेवा,शिक्षा संस्कार एवं जनकल्याण के क्षेत्र मे निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है।आज जो नए पदाधिकारी शपथ ग्रहण कर रहे है वो केवल पद नहीं संभाल रहे है बल्कि समाज की सेवा का पवित्र दायित्व स्वीकार कर रहे है। परिषद की सचिव श्रीमति ममता निरंजन ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबंधक डॉ .वी. के .निरंजन ने किया।
इस अवसर पर डॉ एच पी राय, डॉ आर के निरंजन, डॉ विक्रम राजपूत, डॉ ज्ञानेंद्र, डॉ शैलेंद्र डॉ रवि कुमार जिला समन्वयक, कुलभूषण श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, सतीश कुमार गुप्ता, ओ पी गुप्ता, श्याम अग्रवाल अध्यक्ष, हर्ष अग्रवाल कोषाध्यक्ष प्रमुख शाखा, पवन पटेल, सरिता सिंह, अभिजीत सिंह, रामेश्वर राय, राज कुमार राय, प्रमेश मिश्रा, डॉ प्रियंका तिवारी, के एस वर्मा, सीमा सरावगी, डॉ. नीलमा , हिमांशु पटेल, राकेश मेहरोत्रा सचिव प्रमुख शाखा, दीक्षा पवन पटेल, जय शंकर गुप्ता, मीरा वर्मा, श्रीमती अवनीश निरंजन आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.