व्यापारी संवाद एवं व्यापारी संपर्क अभियान के तहत व्यापारियों से किया संवाद

झांसी : आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे व्यापारी संवाद एवं व्यापारी संपर्क अभियान के अंतर्गत आज भाजपा झांसी महानगर के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने मानिक चौक स्थित थोक कपड़ा व्यापारियों से भेंट कर उनके साथ संवाद स्थापित किया तथा व्यापार से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित सरकारें व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। व्यापारियों द्वारा रखे गए सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान हेतु हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष रानू देवालिया, जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल (लाला), युवा मोर्चा महामंत्री अमित खटीक, रतनलाल, बबलू अग्रवाल, डी.जे.आर. अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, रवि जैन, मनोज सक्सेना, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, शैलेश मिश्रा, संजय सोनी, गुलवीर, अभिषेक चौबे, उदय माथुर, दीपक तिवारी, प्रदीप जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने सीपरी बाजार पहुंचकर सराफा व्यापारियों के साथ जनसंपर्क एवं संवाद किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं उचित निराकरण का आश्वासन दिया। बाजार भ्रमण के दौरान विभिन्न सराफा एवं अन्य व्यवसायियों से भी भेंट कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की।
इस अवसर पर झांसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष साहू, सीपरी बाजार व्यापार महासमिति (पंजी.) के अध्यक्ष उदय सोनी, भाजपा कार्यकर्ता संजय चड्ढा, प्रदीप अग्रवाल, रामनारायण अग्रवाल, अमित साहू, आकाश जैन, मनोज सोनी, बृजेंद्र सोनी, वैभव जैन, अजय साहू, धर्मेंद्र कुशवाहा, रंजीत कुशवाहा, नीरज अग्रवाल सहित अनेक व्यापारियों ने अपने विचार एवं सुझाव रखे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.