फौज से सेवानिवृत्ति के बाद रेलवे में दी उत्कृष्ट सेवा, अब उत्तर मध्य रेलवे से हुए सेवानिवृत्त
बंगरा , झांसी : देश की रक्षा में फौज के माध्यम से वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद पुष्पेंद्र सिंह परिहार ने भारतीय रेलवे में भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम कार्यालय झांसी से सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए।
इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में डीआरएम अधिकारी, स्टेशन मास्टर, रेल प्रबंधक झांसी सहित रेलवे के अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
सेवानिवृत्ति के बाद अपने पैतृक गांव गैराहा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।
ग्रामीणों ने कहा कि पुष्पेंद्र सिंह परिहार ने पहले फौज में रहकर देश सेवा की और उसके बाद रेलवे में अपनी सेवाएं देकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी ईमानदारी एवं समर्पित कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी।
रिपोर्टर : धीरेन्द्र सोनी
No Previous Comments found.