गाजे बाजे के साथ निकलेगी राम बरात , पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर होगा भव्य धार्मिक कार्यक्रम

झांसी : पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में पांच जून को मंदिर में विवाह पंचमी का आयोजन होगा और भव्य श्री राम बरात निकाली जाएगी। इसमें महिला श्रद्धालु मंगल कलश लिए होगी। आकर्षक बग्गी पर दूल्हा स्वरूप में भगवान राम, लक्ष्मण एवम देवी देवताओं के स्वरूप विराजमान होगे। बैंड बाजे मधुर धुनों पर भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रधालुओं को भाव विभोर करेंगे। नगर भ्रमण दौरान राम बरात का जगह जगह भव्य स्वागत होगा। मंदिर में मनमोहक भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम होगे। मंगल गीत गाए जाएंगे। फूलों की वर्षा होगी। इससे पहले 4 जून को महानगर के बाजारों में व्यापारियों व श्रद्धालुओं को पीले चावल एव बरात में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया जाएगा।पत्रकार वार्ता में  उपस्थित रहे ÷पं. लक्ष्मण कृष्ण गोलवलकर, पं वसंत विष्णु गोलवलकर ,पियूष रावत,  संजय अग्रवाल (हौजरी), सुनील चौधरी , महेंद्र अग्रवाल बॉबी,मोहित बंसल, गोकू चौधरी ,राजेश बिरथरे कृष्णकांत मिश्रा, संजीव अग्रवाल (हौजरी) , चिराग अग्रवाल, आशीष मिश्रा, अजय राय, संतू दुबे, आदि उपस्थित रहे। अंत में हर्षल गोलवलकर एवं वेदांत गोलवलकर ने सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.