बबीना में धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव

झांसी : उत्तर प्रदेश के यशस्वी और जनप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का जन्मोत्सव आज बबीना विधानसभा क्षेत्र में बेहद हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। बबीना विधानसभा के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समर्पित कार्यकर्ताओं ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस गरिमामयी अवसर पर बबीना विधानसभा के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से विशेष प्रार्थना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनके कुशल मार्गदर्शन में आज पूरा संगठन एकजुट होकर जनहित के कार्यों में लगा हुआ है। विकास, सुशासन और सुरक्षा के नए आयाम स्थापित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश आज विकास, सुशासन, अचूक सुरक्षा एवं सांस्कृतिक गौरव के नए और ऐतिहासिक आयाम स्थापित कर रहा है। आज यूपी की कानून व्यवस्था और विकास मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप प्रदेश को और अधिक समृद्ध, सुरक्षित एवं विकसित बनाने के संकल्प के साथ निरंतर धरातल पर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.