विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
झांसी : आज श्रीमती निवी मूर्ति (अध्यक्षा, वामा सारथी जनपद झाँसी) पत्नी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, झाँसी में "Mission LiFE (Lifestyle for Environment)" थीम के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर अध्यक्षा वामा सारथी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण करने एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य हेतु प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही जल संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के संबंध में जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती श्रीमती प्रीति सिंह अपर पुलिस अधीक्षक लाइन श्रीमती अरीबा नोमान (आई.पी.एस.), क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित वातावरण के निर्माण हेतु संकल्प लिया गया।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत भगवन्तपुरा स्थित वन क्षेत्र में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने तथा हरित एवं स्वच्छ जनपद के निर्माण में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
रिपोर्टर : अंकित साहू
No Previous Comments found.