बिपिन बिहारी कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर व्याख्यान,जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता पर चर्चा

झांसी : आज बिपिन बिहारी महाविद्यालय, झाॅसी के जन्तु विज्ञान विभाग में  56 यू0पी0बटा0 एन.सी.सी. के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, ललितपुर के डाॅ0 रीतेश कुमार खरे, असिस्टंेट प्रोफेसर, जन्तु विज्ञान विभाग मुख्य वक्ता रहे। मुख्य वक्ता का परिचय एवं स्वागत विभागाध्यक्ष जन्तु विभाग एवं एन.सी.सी. प्रभारी कैप्टन प्रोफेसर विजय कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो0 मुकेश श्रीवास्तव द्वारा छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी. कैडे्टस, एन0एस0एस0 के स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस का मनाने का मुख्य उद्देश्यों के बारे में बताया जिसके अंतर्गत लोगों को प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के गम्भीर मुद्दों के बारे में जागरूक करना है एवं इन उद्देश्यो की पूर्ति के लिए प्रशिक्षित युवा पीढ़ी को आगे आकर जन सामान्य को जागरूक करने का संकल्प लेना पड़ेगा। मुख्य वक्ता डाॅ0 खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण में हो रहे बदलाव के तीन प्रमुख कारण जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण परिवर्तन एवं जैव विविधता में कमी का होना है। उन्होनें विश्व पर्यावरण दिवस के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया तथा पहला पर्यावरण दिवस 05 जून 1973 को मनाया गया था, उन्होनें अपने उद्बोधन में आज विश्व में जो ऊर्जा संकट हो रही है उसके प्रति लोगों को ऊर्जा के प्रति सचेत एवं उसका सही उपयोग करने की अपील की गयी। अंत में मुख्य वक्ता ने पर्यावरण पर दो स्वरचित कविताओं का भी पाठ किया। इस अवसर पर प्रो0 कनीज जहरा, डाॅ0 मुकेश कुमार, महेन्द्र सिंह, मुश्ताक खान, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन प्रो0 विजय कुमार यादव एवं  आभार डाॅ0 मानवेंद्र सिंह सेंगर द्वारा किया गया।

 


रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.