प्लास्टिक के खिलाफ जागा शहर, अभियान में लगा कचरे का विशाल ढेर

झांसी : जहां एक ओर विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिकांश स्थानों पर केवल औपचारिक गोष्ठियां और भाषण आयोजित किए जा रहे थे, वहीं झांसी में एक ऐसा अनूठा जनअभियान देखने को मिला जिसमें लोगों ने सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की बातें नहीं कीं, बल्कि अपने घरों से अनुपयोगी प्लास्टिक सामग्री बोरियों में भरकर स्वयं कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाई। डा जितेन्द्र कुमार तिवारी के एक आव्हान पर परिणामस्वरूप देखते ही देखते कई कुंतल प्लास्टिक एकत्रित हो गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश व्यवहारिक रूप में दिखाई दिया। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर जिला जनकल्याण महासमिति, झांसी एवं जे के टी नेचर केयर, झांसी द्वारा आयोजित “जन-जन प्लास्टिक संग्रह अभियान” ने जनभागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। संस्था के संयोजक डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी के आह्वान पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक अपने घरों एवं आसपास की अनुपयोगी प्लास्टिक सामग्री को बोरियों, थैलों एवं वाहनों में भरकर कार्यक्रम स्थल पर लेकर पहुंचे। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर कई कुंतल प्लास्टिक एकत्रित हो गया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, बच्चों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। लोगों ने पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतलें, पुराने खिलौने, टूटी बाल्टियां, मग, स्टूल, कुर्सियां एवं अन्य अनुपयोगी प्लास्टिक सामग्री जमा कर यह संदेश दिया कि यदि समाज जागरूक हो जाए तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है।

 


रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.