नाबालिग किशोरी से छेड़खानी, मारपीट और धमकी का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

झांसी :  थाना उल्दन क्षेत्र के ग्राम बगरौनी में एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बगरौनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने थाना उल्दन में शिकायत दर्ज कराई कि 22 मई 2026 को सुबह करीब 7 बजे प्राइमरी स्कूल के पास झाड़ियों में गांव के ही दिपेश अहिरवार ने उसे बुरी नियत से पकड़कर छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना उल्दन में आरोपी दिपेश पुत्र महेश अहिरवार के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। चौकी प्रभारी बंगरा उ0नि0 गोकुल सिंह को जांच सौंपी गई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी शेष है और पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।


रिपोर्टर : धीरेन्द्र सोनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.