सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप आयोजित, 11 युवाओं का हुआ चयन

झांसी : भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड, नीमच द्वारा ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित युवाओं के लिए सुरक्षा सैनिक पदों पर भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 08 जून को विकासखंड चिरगांव में भर्ती कैंप आयोजित किया गया। भर्ती कैंप में ग्रामीण क्षेत्रों से 15 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें निर्धारित मापदंडों के आधार पर 11 युवाओं का चयन किया गया। आगामी भर्ती कैंप 09 जून को विकासखंड चिरगांव तथा 10 एवं 11 जून को विकासखंड बड़ागांव में आयोजित किए जाएंगे। जनपद झांसी के समस्त विकासखंडों में भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कैंप का समय प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। चयनित युवाओं को नीमच में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके उपरांत उन्हें विभिन्न औद्योगिक एवं प्रतिष्ठित स्थलों पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को भविष्य निधि (पीएफ), पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, वेतन वृद्धि, प्रमोशन एवं बीमा जैसी सुविधाएं प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई।

इच्छुक बेरोजगार युवक, जिनकी शैक्षिक योग्यता 8वीं/10वीं पास अथवा फेल, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर हो, वे निर्धारित भर्ती स्थलों पर प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार फोटो एवं पंजीकरण संबंधी आवश्यक प्रपत्र साथ लाना होगा।
अधिक जानकारी हेतु वेबसाइट
ssciindia.com⁠�
तथा मोबाइल नंबर 7089869892, 8953619280 एवं 6261092834 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.