भाजपा झांसी महानगर संगठनात्मक बैठक संपन्न,कार्यकर्ताओं की भूमिका को बताया संगठन की सबसे बड़ी शक्ति

झांसी :  झांसी में हुई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल रहे उपस्थित झांसी महानगर में भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, नगर निगम महापौर, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों तथा समस्त पार्षदों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक होटल सरोवर पोर्टिको में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम गीत के सामूहिक गान के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह द्वारा सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का क्रमवार परिचय कराया गया। इसके पश्चात संगठनात्मक चर्चा को आगे बढ़ाया गया और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता वर्ग है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “कार्यकर्ता के बिना किसी भी चुनाव में विजय संभव नहीं है और कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और शक्ति के आधार पर पूरा करेंगे। उन्होंने जनसंघ से लेकर आज भाजपा के विशाल वटवृक्ष तक की यात्रा को कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम का परिणाम बताया।
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और भ्रम फैलाने वाली राजनीति को भली-भांति पहचान लिया है, जिसके कारण देश के अनेक राज्यों में भाजपा और उसके गठबंधन की सरकारें कार्य कर रही हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। नल से जल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, बेहतर सड़कें, एक्सप्रेस-वे और हाईवे परियोजनाओं ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश से गुंडा एवं माफिया तत्वों का प्रभाव समाप्त हुआ है और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।
बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भी संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर बल दिया।
नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने पर जनता में उत्साह और विश्वास का माहौल है तथा आगामी 10 जून को उनके सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का ऐतिहासिक गौरव दर्ज होने जा रहा है।
बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं सक्रियता को बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
मच पर पंकज चौधरी ,प्रकाशपाल,  सुधीर सिंह, संतविलास शिवहरे,राम किशोर साहू ,बैठक का संचालन विकास कुशवाहा द्वारा किया गया एवं आभार संत विलास शिवहरे द्वारा किया गया कार्यक्रम मै बिहारीलाल आर्य, रवि शर्मा ,राजीव सिंह परीक्षा , रामतीर्थ सिंघल ,पवन गौतम, बाबूलाल तिवारी , रमा निरंजन , हरगोविंद कुशवाहा, जमुना प्रसाद कुशवाहा , प्रदीप सरावगी, मुकेश मिश्रा , श्यामबहरी गुप्ता, कुलदीप विश्वकर्मा ,राजकंतेश वर्मा , भारती आर्य ,चंद्रभान राय, संचालन  विकास कुशवाहा , अरविंद राजपूत, मनु सिंह, रानू देवालिया,संजीव अग्रवाल लाला, अखिलेश गुप्ता नीलू,ममता साहू, अभिषेक जैन, अमर सिंह कुशवाहा, कपिल बिरसेनिया, मीनू राजावत, विनीत खटीक, अंकित राजा यादव, देवेंद्र दुबे, अनिरुद्ध दुबे,प्रियांशु डे, मोहित पोरवाल,चेतन ओझा, शैलेंद्र परमार, मंगल श्रीवास्तव,अंकित साहू ,रंजीत साहू, विशाल दीक्षित,कमलेश परिहार,मुकेश सोनी बंटी, सुनील नैनवानी,आशीष तिवारी, लखन कुशवाहा, प्रदीप खटीक,नीता यादव,शशांक गुरनानी,अनुज नीखरा, राहुल सैनी, निर्मल कुशवाहा, दिलीप पुरी, रूपेश नायक, धर्मेंद्र अहिरवार, रवि राजपूत रक्सा, बिरजू कुशवाहा, राजेश पाल, शिखासाहू, चित्रा सिंह, प्रियंका साहू,रवि राजपूत  ,अमर सिद्ध, प्रियंका साहू,सीमा शर्मा ,श्यामली सिंह,श्वेता पाराशर , नैना पाखरे , किरण गौतम,नीतू अहिरवार,ज्योति पटेरिया ,मीनू राजावत,ममता लश्करी, नीता विकास यादव,रितिका तिवारी,ज्योति पटेरिया,वैष्णवी राजा, आदि  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.