बीज न मिलने से नाराज किसानों ने हाथों मे बेशर्म की टहनियों लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

झाँसी : आज कलेक्ट्रेट परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व मे  बीड़ा के किसानों द्वारा प्रदेश की मौजूदा सरकार की कृषि नीति  के खिलाफ बेशर्म की टहनियों को हाथों में लेकर प्रदर्शन किया।जिसमें किसानों द्वारा मांग रखी कि  हर फसल चक के अनुसार किसानो को उन्नत किस्म का बीज वितरण कराया जाय जो पूर्व मे उपलब्ध कराया जाता रहा। लेकिन इस वर्ष जिला कृषि अधिकारी द्वारा भ्रमित जानकारी और बिना किसी शासनादेश के बीडा परियोजना में चिन्हित 33 गावों में बीज वितरण न करने का आदेश जारी कर दिया है ।जो किसान विरोधी है। जिससे किसान प्रभावित हो रहे है ।  इस आदेश को तत्काल खारिज किया  जाना किसानों के हित में अति आवश्यक है। किसानों के  हित को देखते हुए  बीडा प्रभावित 33 गॉव के किसानों को नियमानुसार बीज वितरण कराये जाने की मांग की ।प्रदर्शन में सपा के वरिष्ठ डॉ .रघुवीर चौधरी, महेश कश्यप , पंकज रावत,एड. चंद्रपाल यादव, अनिल रिछारिया, गिरजा शंकर राय,मेवालाल भण्डारिया, महीपत सिंह, शेर सिंह झा, वीर ,सर्वेश यादव, हनुमत सिंह बबलू राजापुर, साजिश दुबे ,अविनाश योगेंद्र मिश्रा, कौशल यादव, रोहित सिंह, आशीष गायकवाड ,पूरन सिंह ,अश्विन कुमार यादव, जय सिंह ग्राम प्रधान पुनावली कलाँ,ओम प्रकाश आदि शामिल रहे।

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.