पंचायत निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन
झांसी : अपर जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट (प्रशासन)/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) द्वारा अवगत कराया गया है कि तहसील झाँसी, मोंठ, गरौठा, मऊरानीपुर एवं टहरौली के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आलेख्य में संक्षेपण कर उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार कर उसका अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त नामावली की एक प्रति कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी कार्यालय तथा संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों में दिनांक 10 जून 2026 से निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। उन्होंने जनसामान्य से अपील की गई है कि आवश्यकतानुसार संबंधित कार्यालयों में जाकर निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर सकते हैं।
रिपोर्टर : अंकित साहू
No Previous Comments found.