स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ योग महोत्सव का भव्य आगाज
झांसी : वैदिक मंत्रों के सामूहिक उच्चारण से गुंजायमान हुआ वातावरण, योग, आयुर्वेद एवं ध्यान शिविर में सैकड़ों साधकों ने लिया भाग झांसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि योगपीठ एवं भारत स्वाभीमान के तत्वावधान में व्यायामशाला झांसी में आयोजित पांच दिवसीय योग, आयुर्वेद एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। शिविर के प्रथम दिवस का उद्घाटन संगठन अध्यक्ष जयपाल सिंह, रति आई सेंटर के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश चन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी गोकुल दुबे, अशोक अग्रवाल 'काका' एवं संरक्षक इं. रविकांत दुबे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान भारत स्वाभीमान के जिला प्रभारी प्रदीप अग्रवाल द्वारा किया गया। शिविर की शुरुआत योगाचार्य श्याम बुधौलिया ने गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं संकल्प मंत्र सहित दैनिक मंत्रों के सामूहिक उच्चारण से कराई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता से ओतप्रोत हो उठा।
योगाचार्य ने प्रतिभागियों को खड़े होकर किए जाने वाले विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। इसके पश्चात सूक्ष्म व्यायाम एवं प्राणायाम की विशेष क्रियाएं संपन्न कराई गई। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कमर दरद, घुटनों के दर्द जैसी सामान्य बीमारियों के निवारण हेतु प्रभावी योगाभ्यास एवं स्वास्थयवर्धक उपायों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से कमर एवं घुटनों के दर्द से राहत प्रदान करने वाली योग क्रियाओं का विस्तृत अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर योगाचार्य ने आयुर्वेद के अनुसार वात, पित्त एवं कफ (त्रिदोष) के असंतुलन से उत्पन्न होने वाले रोगों तथा उनके प्राकृतिक उपचार एवं बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही शरीर के अष्ट चक्रों एवं नवद्वारों को सशक्त एवं सक्रिय बनाने वाली विशेष योग एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए उनके महत्व की जानकारी दी।
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश मुढया, राजेन्द्र सहारिया, शोभाराम सोनी, रघुवीर प्रसाद, जुगल किशोर, नीरज, राजू सेठ, मुरारी गुप्ता, रामप्रकाश साहू, ए.के. सिंह, लाखन सिंह, राम शर्मा, मुन्ना सेन, अजय सिसोदिया, संजय खरे, नामदेव, पिंटू राजा, उषा सेन, रजनी, मधु, रूपा, रंजना, आरती गोस्वामी, अनीता, जयंती, लता शर्मा, उर्मिला तिवारी, पदमा सेठ, कृष्णा सक्सेना, इंद्रसेन चौहान, प्रताप सिंह, दीपक मजूमदार, सोनकली पाल, प्रमिला माथुर, मीना अग्रवाल, कंचन थारवानी, कविता मिश्रा, स्वप्निल मोदी, साधना, सुशीला, मनोरमा मिश्रा, विजय अग्रवाल भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल निलय जैन, सचिव राकेश मेहरोत्रा, आरपी मोदी सहित सैकड़ों योग साधकों ने उत्साहपूरवक सहभागिता की।
शिविर के प्रथम दिन बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली है।
रिपोर्टर : अंकित साहू
No Previous Comments found.