महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती समारोह में शिक्षा एवं संगठन पर दिया गया बल
झांसी : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा रघुराज सिंह इंटर कॉलेज, झांसी में महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह रहे तथा अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विक्रम सिंह कछवाह ने की। मुख्य अतिथि कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल का जीवन त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा समाज को संगठित एवं जागरूक बनाने का आह्वान किया।
संगम सिंह, वीर सिंह सेंगर एवं धर्मवीर सिंह चौहान ने अपने संबोधन में समाज की एकता और संगठन की आवश्यकता पर बल देते हुए युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
अध्यक्षीय उद्बोधन में नगर अध्यक्ष विक्रम सिंह कछवाह ने कहा कि शिक्षित एवं संगठित समाज ही सम्मान और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भूपेन्द्र सिंह परिहार, धर्मवीर सिंह चौहान, प्रमोद सिंह भदौरिया, वीरपाल सिंह, गुलाब सिंह चौहान, संगम सिंह, रिपुदमन सिंह परिहार, देवांश सिंह एडवोकेट, माधवेन्द्र सिंह परिहार, राज सिंह शेखावत, मुकेश ठाकुर, मनमोहन भदौरिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संगम सिंह ने किया तथा अंत में शरद प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।
रिपोर्टर : अंकित साहू
No Previous Comments found.