वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन
झांसी : आज एक निजी कंपनी के माध्यम से रेलवे में ऑपरेटर एवं हेल्पर के पद पर कार्य कर रहे करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों ने कई महीनों से वेतन न मिलने से नाराज होकर डी आर एम ऑफिस पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि विगत 8 जून को उन्होंने लंबित वेतन दिलाए जाने की मांग को लेकर डी आर एम ऑफिस पहुंकर प्रदर्शन किया था । पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ ए डी आर एम नंदी शुक्ला एवं टी आर डी ऑपरेटिंग सतवीर सिंह से वार्ता हुई थी । जिसमें तीन दिन में वेतन दिलाने का आश्वासन दिया गया था परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी वेतन न मिलने पर पुनः प्रदर्शन करने पर मजबूर है। रेलवे अधिकारियों द्वारा आज फिर कार्यवाही का आश्वासन दिया । कर्मचारियों के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मुकेश अग्रवाल, अनिल रिछारिया, जीतू राजा श्रीवास , दिनेश कुमार वर्मा, शाहरुख खान आदि मौजूद रहें।
No Previous Comments found.