रानी के बलिदान दिवस पर पैदल मशाल यात्रा का किया भव्य स्वागत

झांसी :  वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर महानगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तो वही उनकी याद में संत रविदास लोक न्यास ट्रस्ट शिवपुरी मध्य प्रदेश के द्वारा ट्रस्ट संचालक जे एस मौर्य पैदल मशाल यात्रा लेकर झांसी पहुंचे यहां  बिहारी तिराहे पर वैल केयर अस्पताल के संचालक चौधरी नईम के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया  गया। मशाल यात्रा के साथ आए हुए लोगों का फूल माला से स्वागत कर उन्हें जलपान ग्रहण कराया। सभी ने  मिलकर रानी के बलिदान दिवस को याद करते हुए  उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

इस दौरान वैल केयर हॉस्पिटल के संचालक चौधरी नईम ने कहा कि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी और अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते  देश के लिए शहीद हो गायीं। हमें उनके बलिदान को कभी भुलाना नहीं चाहिए । 
संत रविदास ट्रस्ट के संचालक रिटायर्ड जेल अधीक्षक  मौर्य ने कहा कि वर्ष 2006 से लगातार यह मशाल यात्रा निकाली जा रही है उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए हमारी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे हम युवाओं को संदेश देते हैं कि जब तक यह दुनिया है कभी भी रानी को भूलाना नहीं चाहिए। इस दौरान चौधरी नदीम कुरैशी, पूर्व पार्षद चौधरी खुर्शीद, चांद कुरैशी, इंजीनियर शफीक खान, यूनुस खान, जाकिर कुरैशी ,अड़ियल यादव, विक्की चड्ढा ,पंकज शुक्ला ,प्रवेश यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.